77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन
आज लूर्ड्स कानवेन्ट बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर के प्रांगण में देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शल्य चिकित्सक डाॅ0 हिमांशु राय तथा विशिष्ट अतिथि फादर डेरिक जी रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा झंण्डारोहण किया गया तत्पश्चात 28 यूपी गल्र्स बटालियन एन0सी0सी0 की छात्राओं की परेड द्वारा झण्डे को सलामी दी गयी। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। तद्नन्तर इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणतंत्र दिवस पर संस्कृत, अंग्रेजी एवं हिन्दी में अपने विचार एवं मनोद्गार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों एवं नृत्य के माध्यम से रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। डाॅ0 हिमांशु ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रति अपने लगाव, गणतंत्र दिवस के महत्व एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रकाश डालकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या सि0 मेरी कुट्टी जोसेफ द्वारा गणतंत्र के महत्व को रेखांकित कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएँ, छात्राएँ एवं कर्मचारीगण एवं छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।




